Lakhisarai News: बलगुदर टीला पर मिली पालकालीन शालभंजिका देवी की दुर्लभ प्रतिमा, 9वीं-10वीं शताब्दी से जुड़ा है इतिहास
लखीसराय, अक्टूबर 17 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के ऐतिहासिक बलगुदर टीला पर 9वीं-10वीं शताब्दी की पालकालीन शालभंजिका देवी प्रतिमा का एक दुर्लभ खंड प्राप्त हुआ है। काले पत्थर पर बारीक नक्काशी से उकेरी गई इस प्रतिमा को पुरातात्विक और कलात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गुरुवार, 16 अक्टूबर को राजकीय पुरातात्विक स्थल बलगुदर टीला का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान लखीसराय संग्रहालय के सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार और वरीय तकनीकी सहायक राजेश कुमार ने स्थल पर मौजूद पुरातात्विक अवशेषों का जायजा लिया। साथ ही ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने और समय के प्रभाव से बचाने के उपायों पर चर्चा की गई। --- यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बलगुदर टीला पर मिली पालकालीन शालभंजिका देवी की दुर्लभ प्रतिमा, 9वीं-10वीं शताब्दी से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.