लखीसराय, अक्टूबर 26 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। बदलते जलवायु और मौसम के मिजाज को देखते हुए किसानों को खेती-किसानी के तौर-तरीकों में बदलाव करने की जरूरत है।अनियमित वर्षा, बाढ़, सुखाड़ और तापमान में उतार-चढ़ाव का सीधा असर फसलों की पैदावार पर पड़ रहा है। ऐसे में किसानों को मौसम के अनुकूल खेती की तकनीक अपनाने के साथ रबी फसलों की बुआई निर्धारित समय पर पूरी करनी चाहिए। यह सलाह किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह ने किसानों को दी।उन्होंने कहा कि गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए समय पर बुआई करना बेहद जरूरी है। सामान्यतः गेहूं की बुआई 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक की जाती है, लेकिन बदलते मौसम को देखते हुए 15 नवंबर तक बुआई पूरी कर लेना किसानों के लिए फायदेमंद हो सकता है। समय पर बुआई करने से फसल में फूल आने और दाना पकने के दौरान अधिक तापमान के प्रति...