Lakhisarai News: बड़ी दुर्गा मंदिर में गिन्नी पाण्डेय के डांडिया पर झूमे लोग, तीन घंटे तक चला कार्यक्रम
लखीसराय, अक्टूबर 12 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में संयुक्त दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित डांडिया कार्यक्रम में रविवार की रात को उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। आरा से पहुंचीं बहुचर्चित डांडिया कलाकार गिन्नी पाण्डेय की शानदार प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। करीब तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए। कार्यक्रम का उद्घाटन बड़ी दुर्गा मंदिर संयुक्त दुर्गा पूजा समिति के सचिव मनोज कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार साहू सहित समिति के अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद डांडिया कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मशहूर कलाकार गिन्नी पाण्डेय ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनके साथ डांडिया की धुन पर थिरकते प्रतिभागियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.