Lakhisarai News: बड़हिया-मोकामा टाल में पानी का इंतजार, 84 हजार बीघे में दलहन की खेती पर मंडराया संकट
लखीसराय, अगस्त 9 -- Lakhisarai News: बड़हिया,निज प्रतिनिधि। दलहन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध बड़हिया-मोकामा टाल क्षेत्र में इस वर्ष बारिश और बाढ़ के अनुकूल पानी नहीं पहुंचने से किसान परेशान हैं। अगस्त का दूसरा सप्ताह शुरू होने के बावजूद टाल के बड़े हिस्से में अब तक पानी नहीं भर सका है। करीब 84 हजार बीघे में फैले इस क्षेत्र के खेत फिलहाल सूखे हैं और उनमें घास-फूस व खरपतवार तेजी से फैल रहे हैं। जबकि टाल क्षेत्र की खेती का पूरा चक्र जलजमाव और प्राकृतिक परिस्थितियों पर निर्भर माना जाता है। सामान्य स्थिति में मानसून के दौरान टाल में पानी भरने के बाद खेतों में जमा खरपतवार सड़कर मिट्टी का हिस्सा बन जाता है। इससे जुताई आसान होने के साथ खेतों की उर्वरता भी बढ़ती है और रबी मौसम में मसूर, चना तथा मटर जैसी फसलों के लिए बेहतर जमीन तैयार होती है। परंतु इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.