Lakhisarai News: बड़हिया में सात वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
लखीसराय, अक्टूबर 27 -- Lakhisarai News: बड़हिया,निज प्रतिनिधि। बड़हिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार और सोमवार की रात चलाए गए अभियान के दौरान पकड़े गए सभी आरोपितों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में बड़हिया पुरानी छावनी इंग्लिश निवासी शैलेंद्र प्रसाद वर्मा, उनकी पत्नी अनिता देवी और पुत्र उजाला प्रसाद वर्मा एवं मनीष प्रसाद वर्मा शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी दहेज उत्पीड़न के मामले में की गई है। वहीं, शहजादपुर निवासी गौतम कुमार और उत्तम सिंह तथा बड़हिया निवासी कारू सिंह को पुराने मामलों में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस की आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.