लखीसराय, अगस्त 22 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मद्य निषेध थाना एवं उत्पाद विभाग की टीम द्वारा शराब के सेवन और अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बड़हिया थाना क्षेत्र में कांवरिया वाहनों की भी जांच की गई। यह भी पढ़ें- अब ऐप बताएगा किस किसान को कितनी खाद, बिना फार्मर आईडी नहीं होगा वितरणजांच के परिणाम जांच के दौरान शराब का सेवन करने के आरोप में छह लोगों को पकड़ा गया। उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार के नेतृत्व में टीम ने बड़हिया क्षेत्र में कांवरिया वाहनों को रोककर जांच की। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होने पर छह लोगों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए लोगों में बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र के मसती फतेहपुर निवासी पंकज कुमार और रंजीत यादव, वैशाली जिले के जनदाहा थाना क्षेत्र...