Lakhisarai News: फरार अभियुक्तों के खिलाफ लखीसराय पुलिस सख्त
लखीसराय, अगस्त 20 -- Lakhisarai News: लखीसराय। थाना पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत न्यायालय से प्राप्त आदेश के बाद पुलिस टीम ने फरार अभियुक्तों के घर पहुंचकर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि संबंधित अभियुक्त विभिन्न कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। न्यायालय के आदेश के बाद इश्तेहार की कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इश्तेहार चस्पा होने के बावजूद यदि अभियुक्त जल्द न्यायालय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अभियुक्तों में हड़कंप मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.