लखीसराय, अगस्त 3 -- Lakhisarai News: बड़हिया,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पाली पंचायत अंतर्गत कोठवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन और विद्यालय के पठन-पाठन को पुनः गांव में संचालित कराने की मांग अब बिहार विधान परिषद तक पहुंच गई है। नवनिर्वाचित विधान पार्षद ललन प्रसाद ने बीते 24 जुलाई को सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए मामले को गंभीरता से लेने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Gridih News: गांडेय: दो शिक्षकों के भरोसे चल रही 8 कक्षाओं का उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंपराविद्यालय की स्थिति विद्यालय की समस्या सदन में उठाए जाने के बाद कोठवा गांव के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने एमएलसी के प्रति आभार व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि कोठवा गांव के ग्रामीण बीते करीब नौ वर्षों से जर्जर विद्यालय भवन को ध्वस्त कर नए भवन के ...