लखीसराय, जुलाई 3 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। शिक्षांचल क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिरदनबीघा बड़हिया में शुक्रवार को शिक्षक से प्रधान शिक्षक बने विनय कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश ठाकुर ने की, जबकि संचालन शिक्षक अरविंद कुमार ने किया।

विनय कुमार का शिक्षण सफर समारोह में वक्ताओं ने बताया कि विनय कुमार ने विद्यालय में लगभग 16 वर्षों तक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी। हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद उन्होंने बीते 16 जून को जमुई जिले के बीएमसी हांसडीह विद्यालय में प्रधान शिक्षक के पद पर योगदान दिया है। इसी अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से...