Lakhisarai News: प्याज के छिलकों से तैयार करें जैविक खाद, पौधों में होगी वृद्धि और उत्पादन
लखीसराय, जुलाई 12 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। घरों में आमतौर पर बेकार समझकर फेंक दिए जाने वाले प्याज के छिलके अब किसानों और बागवानी प्रेमियों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। कृषि सलाहकार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्याज के छिलकों से तैयार किया गया जैविक तरल खाद पौधों की वृद्धि, जड़ों की मजबूती और उत्पादन बढ़ाने में काफी सहायक होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग अपने घरों की छत, आंगन और बालकनी में सब्जियां एवं अन्य पौधे उगा रहे हैं। ऐसे में रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने और कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्याज के छिलकों का उपयोग एक प्रभावी विकल्प है। श्री सिंह ने बताया कि प्याज के सूखे छिलकों में पोटाश, कैल्शियम, लौह तत्व, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व मिट्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.