लखीसराय, अगस्त 13 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा। प्रखंड के मंझियांवा, बेलौंजा आदि गांवों के आंगवाड़ी केन्द्रों पर बुधवार को माताओं की बैठक की गई। महिलाएं अपने बच्चों के साथ बैठक में पहुंची। आंगनवाड़ी सेविकाओं,आशा कार्यकर्ता आदि मौजूद थी। पौष्टिक अनाज, फल और सब्जियों के खाने का निर्देश दिया गया। विटामिन युक्त भोजन से उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। बीसीएम राजेश प्रमाणिक ने इसकी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...