लखीसराय, जुलाई 30 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय एवं सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को आयोजित पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

चुनाव की निगरानी चुनाव के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुविधाओं का अवलोकन निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, कतार प्रबंधन तथा संवेदनशील बिंदुओ...