लखीसराय, सितम्बर 27 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रविवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन 26 सितंबर की शाम अभाविप के विभाग संयोजक मनीष यदुवंशी के साथ कथित मारपीट, दुर्व्यवहार और अपमानजनक व्यवहार के विरोध में किया गया। यह भी पढ़ें- अभाविप ने किया पुतला दहन, 48 घंटे में कार्रवाई की मांग प्रदर्शन का कारण अभाविप का आरोप है कि 26 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे कवैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने मनीष यदुवंशी के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार किया। संगठन का कहना है कि मनीष को जबरन पुलिस वाहन में बैठाकर कवैया थाना ले जाया गया, जहां भी उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया। संगठन ने जातिसूचक गाली दिए जाने का भी आरोप लगाया है।संगठन की मांग अभाविप के अनुसार, मनीष ...