Lakhisarai News: पुरुष नसबंदी पखवाड़ा सात दिसंबर से, जिले में 560 महिलाओं के बंध्याकरण का लक्ष्य
लखीसराय, नवम्बर 25 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए जिले में 29 नवंबर से छह दिसंबर तक दंपती संपर्क पखवाड़ा और सात से 19 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पुरुष नसबंदी, महिला बंध्याकरण समेत परिवार नियोजन की कई सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान के तहत जिले में कुल 560 महिलाओं के बंध्याकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की तैयारियों और सफल संचालन को लेकर बुधवार को सदर अस्पताल के सभागार में सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें एसीएमओ, डीपीएम, डीसीएम, जीविका के एचएन मैनेजर सहित स्वास्थ्य विभाग और जीविका के प्रतिनिधि शामिल हुए। सिविल सर्जन ने सभी संबंधित विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.