लखीसराय, सितम्बर 1 -- Lakhisarai News: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर एनएमओपीएस ने मनाया काला दिवस, कर्मचारियों ने जताया विरोध - जिले के विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर काला दिवस मनाया अजय कुमार की रिपोर्ट: लखीसराय, एक प्रतिनिधि।

काला दिवस का आयोजन पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को एनएमओपीएस (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) की जिला इकाई लखीसराय के आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर काला दिवस मनाया। इस दौरान कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर तथा काला कपड़ा पहनकर नई पेंशन व्यवस्था के प्रति विरोध जताया।

धरना और नारेबाजी एनएमओपीएस जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि एनपीएस और यूपीएस को तत्काल वापस लेकर पुरानी पेंशन योजना लागू की जानी चाहिए।...