लखीसराय, सितम्बर 20 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं सेवा सेतु कैंप के तहत शनिवार को जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने रामगढ़ चौक प्रखंड में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं सहायक विद्युत अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सबसे पहले डीएम ने रामगढ़ चौक निवासी रंजीत कुमार, पिता गोपाल साव के परिसर में अधिष्ठापित 3 किलोवाट के सोलर संयंत्र का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- कैमूर में 17 अक्टूबर तक लगेगा 'सोलर सेवा सेतु शिविर'निरीक्षण के दौरान जानकारी उपभोक्ता संख्या 23710009739 वाले रंजीत कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक सोलर संयंत्र से 3,079 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ है। इसके कारण पिछले महीनों में उनका बिजली बिल शून्य आया है। उपभोक...