लखीसराय, सितम्बर 15 -- Lakhisarai News: ​लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जो इंसान दूसरों के जीवन को सुरक्षित करने का काम करता था आज वह खुद अपनी जिंदगी की बाजी हार गया। यह किसी ने सोचा भी न था। शहर के कबैया थाना क्षेत्र स्थित नया बाजार दालपट्टी वार्ड नंबर 26 गोपाल भंडार गली में घटी एक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस गली में एलआईसी एजेंट महादेव साव के 42 बर्षीय पुत्र भरत शंकर ने जहर खाकर अपनी जीवन की इहलीला समाप्त कर ली। ​घटना की रात भी बिल्कुल सामान्य थी। परिजनों के अनुसार भरत शंकर हमेशा की तरह काम निपटाकर घर लौटे। परिवार के साथ मिलकर खाना खाया, कुछ देर बैठकर टीवी देखा और फिर अपने कमरे में सोने चले गए। किसी को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि मुस्कुराते चेहरे के पीछे कितना गहरा दर्द छिपा था। सुबह जब काफी देर तक वे कमरे से बाहर...