लखीसराय, सितम्बर 20 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शनिवार को जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, गंभीर आपराधिक कांडों के अनुसंधान एवं निष्पादन तथा पुलिस-प्रशासन के बीच समन्वय की समीक्षा की गई। बैठक में हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, फिरौती के लिए अपहरण, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एवं साइबर अपराध से जुड़े मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने लंबित गंभीर कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने और नियमानुसार उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पांच वर्षों में केस नहीं वाले गांव होंगे चिन्हित: डीएम ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार को जिले के ऐसे गांवों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया, जहां पिछल...