Lakhisarai News: पांच साल पहले भी निःसंतानता को लेकर हुआ था विवाद, ग्रामीणों ने कराया था समझौता
लखीसराय, जुलाई 9 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में पत्नी की नृशंस हत्या के बाद पूरे इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में निःसंतानता को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद की बात सामने आई है, वहीं ग्रामीणों के बीच घरेलू कलह और अन्य संभावित कारणों को लेकर भी चर्चा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा। पुलिस के अनुसार दंपती की शादी को कई वर्ष हो चुके थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले एक सप्ताह से लगातार विवाद और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.