लखीसराय, अगस्त 13 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के दूरस्थ, जनजातीय, टाल और दियारा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल की है। जिला पदाधिकारी सह-अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति शैलेन्द्र कुमार ने स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार को पत्र भेजकर जिले के पांच अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन और एक्स-रे तकनीशियन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- पांच दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगी एक्स-रे सुविधा, डीएम ने सरकार से मांगी पोर्टेबल मशीन और टेक्नीशियनस्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति डीएम की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सचिव को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में पीपीपी मोड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर से जिला अस्पताल तक पैथोलॉजी एवं...