Lakhisarai News: पहाड़ी जंगल में संयुक्त सर्च अभियान के दौरान दो पुरानी 3.3 रायफल बरामद
लखीसराय, जुलाई 26 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। पुलिस एवं एसएसबी बन्नुबगीचा की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान के दौरान पहाड़ी क्षेत्र के जंगल से दो पुरानी 3.3 रायफल बरामद की हैं। यह बरामदगी बन्नुबगीचा थाना क्षेत्र के पुराना बरमसिया गांव के जंगल में चलाए गए संयुक्त "बी" स्तर के सर्च अभियान के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार, बरामद दोनों 3.3 रायफलें काफी पुरानी, जीर्ण-शीर्ण तथा लावारिस अवस्था में पड़ी हुई थीं। संयुक्त टीम द्वारा तलाशी अभियान के क्रम में इन्हें जंगल से बरामद कर कब्जे में लिया गया। बन्नु बगीचा थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हथियार लंबे समय से परित्यक्त प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ये रायफलें किसकी हैं और इन्हें जंगल में कब तथा किन परिस्थितियों में छोड़ा गया। बरामद हथियारों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.