Lakhisarai News: पहली सोमवारी पर सुबह 3 बजे खुलेगा अशोकधाम का पट, उमड़ेगा आस्था का सैलाब
लखीसराय, अगस्त 1 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। सावन मास की पहली सोमवारी को लेकर प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को श्रद्धालुओं को सुगमता से जलाभिषेक कराने के उद्देश्य से मंदिर का पट सामान्य दिनों की अपेक्षा आधे घंटे पहले, यानी सुबह 3 बजे खोलने की तैयारी की गई है। आम दिनों में मंदिर का पट सुबह 3:30 बजे खोला जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि तड़के से ही श्रद्धालुओं को बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक का अवसर मिल सके, जिससे भीड़ का दबाव एक साथ न बढ़े। इसके लिए मंदिर परिसर से लेकर आसपास के पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं。 यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.