Lakhisarai News: पहली बारिश में डूबा हसनपुर स्कूल, बना जलाशय
लखीसराय, जुलाई 21 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में मौसम की पहली ही बारिश ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। जिला मुख्यालय के समीप स्थित मध्य विद्यालय हसनपुर एक बार फिर गंभीर जलजमाव की चपेट में आ गया है। विद्यालय परिसर और उसके आसपास बारिश का पानी भर जाने से पठन-पाठन प्रभावित हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि परिसर में आसपास के नालों का गंदा पानी और शौचालय के सेप्टिक टैंक का पानी भी फैल गया है, जिससे दुर्गंध के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। विद्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर घुटने से ऊपर तक पानी जमा होने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.