लखीसराय, नवम्बर 3 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर के मुख्य बाजार की सड़कों पर दिनभर नो इंट्री के कारण भारी वाहनों का परिचालन बंद रहता है, लेकिन नो इंट्री खुलते ही बाजार की सड़कों पर ट्रकों की रफ्तार लोगों के लिए जानलेवा बन जाती है। संकरी सड़कों पर तेज रफ्तार से गुजरते ट्रकों के कारण पैदल चलने वाले राहगीरों से लेकर दुकानदारों तक की जान सांसत में रहती है। स्थिति यह है कि हादसे के डर से कई दुकानदार शाम होते ही अपनी दुकानें बंद कर घर लौटने की तैयारी करने लगते हैं। हालांकि दीपावली और छठ जैसे त्योहारों का सीजन होने के कारण दुकानदारों को देर शाम तक दुकान खोलकर रखना मजबूरी बनी हुई है। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। रविवार की रात बाजार में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दुकानदार ...