Lakhisarai News: निचले इलाके में हुआ जलजमा, लोग हो रहे परेशान
लखीसराय, जुलाई 26 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के अलीनगर, रतनूपुर, आदुपुर आदि गांवों में जल-जमाव से किसानों को परेशानी हो रही है। वर्षा का जल अलीनगर पंचायत के खर्रा गांव के निम्न भूमि पर जमा है। हर साल की तरह इस बार भी बारिश का पानी जहां-तहां खेतों में भी जमा है। वहीं रतनूपुर, आदुपुर आदि गांवों के नदी किनारे के और टाल क्षेत्र के भाग में पानी जमा है। कुछ लोगों के अनुसार रतनूपुर और आदुपुर में नदी का भी पानी आ रहा है। कसोय मौजा में भी पानी का जमाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में जहां-तहां हुए जलजमाव से लोग परेशान हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.