Lakhisarai News: नशामुक्त समाज के लिए जीविका दीदियों ने लिया जागरूकता का संकल्प, राजयोग मेडिटेशन के बताए लाभ
लखीसराय, नवम्बर 3 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नशामुक्त बिहार अभियान के तहत जन-जागरूकता की मुहिम अब ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को बड़हिया प्रखंड अंतर्गत गिरधरपुर पंचायत के निजाय समेत हृदनबीघा गांव में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्य सरकार के निर्देशानुसार जीविका दीदियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान जीविका समूह की महिलाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बताया गया कि इसका प्रभाव केवल नशा करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार और सामाजिक परिवेश को प्रभावित करता है। नशे की लत से जहां व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, वहीं पारिवारिक कलह, आर्थिक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.