Lakhisarai News: नशामुक्ति दिवस पर विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी, नारों से दिया नशामुक्त समाज का संदेश
लखीसराय, नवम्बर 26 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। नशामुक्त समाज के निर्माण और शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को नशामुक्ति दिवस के अवसर पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय में विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकालकर आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया। प्रभातफेरी को जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफेरी में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में जागरूकता संदेश लेकर और नशामुक्ति से जुड़े नारे लगाते हुए विद्यार्थियों ने लोगों को शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। यह भी पढ़ें- Lakhi...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.