लखीसराय, अगस्त 13 -- Lakhisarai News: ​लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ की कमी और स्थान के अभाव के कारण दूर दराज से आने वाले मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पर्ची कटाने से लेकर डॉक्टर से परामर्श लेने तक की पूरी प्रक्रिया में मरीजों का आधा दिन सिर्फ लाइनों में खड़े खड़े बीत जाता है। सुबह से ही नर्सिंग डेस्क के बाहर मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ जमा हो जाती है जिससे अस्पताल परिसर में अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। ---- यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: सदर अस्पताल के आईसीयू और इमरजेंसी में बढ़ेगी नर्सिंग व्यवस्था, छह स्टाफ नर्स व सीएचओ प्रतिनियुक्तदो जीएनएम के भरोसे सैकड़ों मरीजों की जिम्मेदारी: ​सदर अस...