लखीसराय, अक्टूबर 28 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। मां लक्ष्मी प्रतिमा विर्सजन के साथ ही मननपुर में तीन दिवसीय लक्ष्मी मेला संपन्न हो गया। बुधवार को मननपुर बड़ी दुर्गा मंदिर में स्थापित मां लक्ष्मी प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई। हर साल की भांति इस वर्ष भी मननपुर लक्ष्मी पूजा समिति द्वारा गाजे-बाजे के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन जूलूस सादगी के साथ निकाली गई। मननपुर बाजार में विसर्जन के दौरान मां के दर्शन को लेकर लोगों की भीड़ सड़कों पर लगी रही। मां की एक झलक पाने को सभी बेताब दिखे। महिला, युवती एवं युवाओं द्वारा मां की प्रतिमा को मोबाइल में कैद किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Jamui News: महादेवी लक्ष्मी माता की आस्था और श्रद्धा के साथ की गई विदाई विसर्जन के दौरान महिलाएं परंपरागत गीत गाकर माता को विदाई दी। मननपुर ल...