Lakhisarai News: नदी चढ़ी तो गांवों पर खतरा, डूबने लगीं खेतों की उम्मीदें
लखीसराय, सितम्बर 7 -- Lakhisarai News: कजरा,एक संवाददाता। गंगा, किऊल और हरूहर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सूर्यगढ़ा और मेदनी चौकी क्षेत्र के तटबंध से सटे गांवों में बाढ़ का डर बढ़ गया है। नदी में उफान और तटबंध पर बढ़ते पानी के दबाव को देखकर ग्रामीण सहमे हुए हैं। दियारा क्षेत्र से लेकर करारी टाल क्षेत्र तक कई जगह खेतों में पानी फैल गया है। किसानों की मक्का, सब्जी समेत अन्य फसलें पानी में डूब गयी है। मेदनी चौकी क्षेत्र के हुसैना-पहाड़पुर, हैवतगंज, देवघड़ा, सलारपुर और रसूलपुर गांव के सामने सुरक्षा बांध पर हर साल बाढ़ के समय पानी का दबाव बढ़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार भी कई जगह तटबंध जर्जर है। पानी एक-दो फीट और बढ़ा तो आसपास के गांवों में पानी प्रवेश कर सकता है। यह भी पढ़ें- नदी चढ़ी तो गांवों पर खतरा, डूबने लगीं खेतों की उम्मीदें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.