Lakhisarai News: धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा, शहर में दिनभर गूंजे भक्ति के स्वर
लखीसराय, सितम्बर 19 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर गुरुवार को शहर में उत्साह और भक्तिभाव का माहौल बना रहा। शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, सरकारी कार्यालयों और व्यावसायिक संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा समारोह का आयोजन किया गया। पूजा के दौरान कारोबारियों, कारीगरों और कर्मचारियों ने अपने कार्य में इस्तेमाल होने वाले औजारों, मशीनों और उपकरणों की पूजा कर सुख-समृद्धि, कारोबार में उन्नति और परिवार की खुशहाली की कामना की। विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही शहर के बाजारों में चहल-पहल रही। हार्डवेयर की दुकानों, इलेक्ट्रिक प्रतिष्ठानों, वेल्डिंग सेंटर, मोटर-गैरेज, पेट्रोल पंप और निर्माण कार्य से जुड़े संस्थानों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.