Lakhisarai News: धूप छांव और हल्की बूंदाबांदी से लोगों के बीच बढ़ी परेशानी, वायरल बुखार व सर्दी खांसी के बढ़े मरीज
लखीसराय, अगस्त 12 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मौसम के मिजाज में आ रहे लगातार उतार चढ़ाव ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से कभी तीखी धूप तो कभी अचानक आसमान में बादल छाने के साथ हो रही हल्की बूंदाबांदी के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। दिन भर धूप और छांव का यह खेल चल रहा है जिससे वातावरण में उमस और नमी बढ़ गई है। तापमान में आ रहे इस अचानक परिवर्तन का सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है और लोग तेजी से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मौसम में आए इस अनपेक्षित बदलाव के कारण जिले में वायरल इंफेक्शन का प्रकोप बढ़ गया है। सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर देखने को मिल रहा है।मौसम में आये बदलाव के कारण सदर अस्पताल सहित निजी क्लिनिकों में भी मरीज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.