Lakhisarai News: धीरा पंचायत भवन में सहयोग शिविर का भव्य आयोजन, ऑन-द-स्पॉट हुआ समस्याओं का निपटारा
लखीसराय, नवम्बर 3 -- Lakhisarai News: हलसी, एक संवाददाता। लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धीरा पंचायत भवन में मंगलवार को एक भव्य सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना था। शिविर को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया और क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विकाश कुमार और धीरा पंचायत के मुखिया गोपाल कुमार संयुक्त रूप से मौजूद रहे। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड और नल-जल योजना से जुड़ी अपनी विभिन्न शिकायतें व आवेदन अधिकारियों के समक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.