लखीसराय, जुलाई 8 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में धान की बुआई का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन किसानों को सबसे अधिक जरूरत जिस डीएपी (डाइ-अमोनियम फॉस्फेट) खाद की है, वही बाजार और सरकारी वितरण केंद्रों से गायब है। लखीसराय बिस्कोमान केंद्र पर इन दिनों यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जबकि डीएपी नहीं होने से किसान मायूस होकर लौट रहे हैं। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि हर साल यही स्थिति बनती है। जिस समय जिस खाद की जरूरत होती है, वह उपलब्ध नहीं रहती और जब इसकी आवश्यकता समाप्त हो जाती है, तब इसकी आपूर्ति शुरू होती है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: धान की बुआई के बीच डीएपी का संकट, बिस्कोमान में केवल यूरिया मिलने से किसानों में नाराजगीडीएपी से शुरूआती बढ़वार होती है बेहतर: धान की नर्सरी...