Lakhisarai News: धान, गेहूं की खेती छोड़ किसान कर रहे खीरा ओर सब्जी की खेती
लखीसराय, अगस्त 20 -- Lakhisarai News: चानन, प्रकाश मंडल। चानन के पहाड़ी क्षेत्रों में पारंपरिक धान और गेहूं की खेती छोड़कर अब किसान खीरा और अन्य सब्जियों की खेती की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं। कम लागत में कम समय में तैयार होने वाली खीरा जैसी फसलें किसानों को प्रति एकड़ 40-50 हजार रुपये तक मुनाफा दे रही है। कभी नक्सली गतिविधियों से आक्रांत रहा चानन का इलाका अब अमन का पैगाम दे रहा है। यहां के लोग बदले माहौल में हर क्षेत्र में अपनी प्रगति का परचम लहरा रहे हैं। आलू, प्याज, गेहूं, धान की खेती के बाद अब खीरा, करेला, हरी सब्जी, मिर्च व लाल टमाटर की खेती में किसान दिलचस्पी लेने लगे हैं। यहां के किसानों ने परंपरागत खेती से अधिक मुनाफा नहीं होते देख अब नगदी खेती को अपना लिया है। इलाके के किसान खीरा, टमाटर करेला, नेनुआ, कद्दू की खेती कर रहे हैं। पहाड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.