Lakhisarai News: धनतेरस आज, बाजार तैयार, सोना-चांदी से लेकर बाइक और बर्तनों तक होगी खरीदारी
लखीसराय, नवम्बर 6 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। धनतेरस को लेकर लखीसराय शहर का बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर खरीदारी को लेकर बाजार में विशेष रौनक रहने की उम्मीद है। शहर के नया बाजार, पुरानी बाजार, पचना रोड सहित प्रमुख बाजारों में दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक सजावट की है। वहीं लोग भी धनतेरस पर खरीदारी की तैयारी में जुट गए हैं। धनतेरस के अवसर पर सोना-चांदी, बर्तन, दोपहिया और चारपहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर सहित अन्य सामानों की खरीदारी को लेकर दुकानदारों ने विशेष तैयारी की है। बाइक और कार के शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। कई लोगों ने पहले से ही वाहनों की एडवांस बुकिंग करा रखी है। वहीं ज्वेलरी दुकानों में सोने-चांदी के आभूषणों के नए डिजाइन सजाए गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.