लखीसराय, नवम्बर 22 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। किऊल-जमुई रेल खंड के बिछवे गुमटी के आगे रेलवे ट्रैक के नीचे झाड़ी में पानी से भरे गड्डे में पिछले दो -तीन दिनों से एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। गड्डे में शव रहने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हैरानी की बात यह है कि इतने समय से शव पड़े रहने के बावजूद पुलिस को इसकी जानकारी नहीं होने की बात सामने आ रही है। इससे पुलिस की गश्ती और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कराने, शव की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक मैरून कलर का जैकट एवं नीला रंग का जींस पहने हुए है, और पॉकेट में मोबाइल भी है। मोबाइल पर लगातार रिंग हो...