लखीसराय, जुलाई 6 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। रविवार और सोमवार को हुई रूक-रूक कर बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद शहर के कई वार्डों की स्थिति नारकीय हो गई है। वार्ड संख्या 3, 6 और 13 समेत कई इलाकों में सड़कों और गलियों पर नालियों का गंदा पानी बहने लगा, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। कई स्थानों पर जलजमाव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर में एक बार फिर बारिश होने से पहले से भरे पानी की निकासी नहीं हो सकी। नालियां उफान पर आ गईं और उनका गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। कई मोहल्लों की गलियां पूरी तरह पानी में डूब गईं, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में कठिनाई हुई। जलजमाव के कारण दोपहिया वा...