लखीसराय, अक्टूबर 22 -- दुर्गा पूजा विसर्जन में हवाई फायरिंग पर कार्रवाई Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बंदूक से हवाई फायरिंग करने के मामले में लखीसराय पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित के पास से एक .315 बोर की राइफल और 45 कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वीडियो में दिखाई दे रही राइफल एक लाइसेंसी हथियार है, जिसे आरोपित के पिता के नाम पर जारी किया गया था। हथियार का लाइसेंस रद्द करने के लिए भी उचित माध्यम से प्रस्ताव भेजा जाएगा। लखीसराय पुलिस की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। बताया गया कि 21 अक्टूबर को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक वीडियो सामने आया था। इसमें दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरा...