Lakhisarai News: दुर्गा पूजा से पहले शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल, गलियों में गंदगी का अंबार
लखीसराय, अक्टूबर 10 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रविवार से दुर्गा पूजा शुरू हो चुका है, लेकिन लखीसराय शहर की सफाई व्यवस्था अब तक दुरुस्त नहीं हो सकी है। शहर की विभिन्न गलियों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कई जगहों पर कचरा जमा रहने के कारण उससे निकलने वाली दुर्गंध के बीच लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। त्योहार के नजदीक आने के बावजूद सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। शहर के इंग्लिश मोहल्ले में ईदगाह के आसपास सहित मोहल्ले की विभिन्न गलियों में गंदगी पसरी हुई है। नियमित सफाई और कचरे का उठाव नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गलियों में जमा कचरे से उठने वाली बदबू के कारण रास्ते से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में दुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.