Lakhisarai News: दुर्गा पूजा में दोपहर तीन बजे से बंद होगा शहर का यातायात, दो बजे से ही सील होंगे बाजार के प्रवेश मार्ग
लखीसराय, अक्टूबर 17 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता । दुर्गा पूजा के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त तैयारी की है। शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे से यातायात बंद रहेगा, जबकि बाजार के सभी प्रवेश मार्गों को दोपहर दो बजे से ही बंद करने की तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि प्रवेश मार्गों को समय रहते बंद नहीं किया गया तो बाजार के अंदर टोटो और निजी वाहनों की भीड़ बढ़ सकती है। इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही बाधित होने के साथ भीड़ नियंत्रण में भी परेशानी हो सकती है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के प्रवेश मार्गों और प्रमुख चौराहों पर समय से आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.