लखीसराय, अक्टूबर 7 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान जिले में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने की। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: पूजा पंडाल के आस-पास सीसीटीवी लगाना जरूरी, डीजे पर पबंदीबैठक का उद्देश्य बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं लखीसराय शहर की पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से पूजा के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। बैठक में क्रमवार विभिन्न प्रखंडों की पूजा समितियों से जानकारी ली गई। सबसे पहले सूर्यगढ़ा प्रखंड की समितियों से पूजा पंडाल, बिजली, सड़क, यातायात एवं सुरक्षा से जुड़ी ...