लखीसराय, अक्टूबर 11 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने और शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रविवार को नगर थाना में पूजा पंडाल समितियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। एसडीएम प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में नया बाजार और पुरानी बाजार समेत विभिन्न स्थानों पर स्थापित होने वाली प्रतिमाओं की समितियों के सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखीं। प्रशासन ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया। बैठक में बड़ी दुर्गा मंदिर, छोटी दुर्गा मंदिर, थाना चौक दुर्गा मंदिर, विद्यापीठ दुर्गा मंदिर, अशोकधाम दुर्गा मंदिर, चितरंजन रोड स्थित भारत माता और महावीर स्थान भारत माता समेत अन्य पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ---- यह भी पढ़ें- Nawad...