Lakhisarai News: दुर्गा पूजा को लेकर बाजार हुआ गुलजार, लाखों का हो रहा कारोबार
लखीसराय, अक्टूबर 17 -- दुर्गा पूजा की खरीदारी से गुलजार मननपुर बाजार Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर मननपुर बाजार पूरी तरह गुलजार हो गया है। चहल -पहल बढ़ने से बाजार में रौनक छा गई है। ग्रामीण इलाकों में भी लोग पूजा के रंग में रंग गया है। पूजा के अवसर पर हर कोई चाहता है कि उसके कपड़े से लेकर हर चीज बेहद खास हो ताकि जो भी देखे उनके पहनावे और लूक की तारीफ कर सके। ऐसे में हर कोई अपने डेस से लेकर घर को सजाने व घरेलू जरूरत की इलेक्ट्रानिक चीजों की खरीदारी को लेकर काफी उत्साहित है। मननपुर में कई दुकानदार द्वारा पूजा में खरीदारी पर उपहार भी रखे हुए है। दुकानदार मंटू साव, सोहन गुप्ता आदि ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर हर रेंज में कपड़ा मंगाया गया है। दुकानदारों द्वारा महिला से लेकर बच्चों तक के लिए फैंसी डेस मंगाया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.