Lakhisarai News: दुर्गा पूजा को लेकर पंडालों के साथ ही बाजार में की गई चौक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
लखीसराय, अक्टूबर 13 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार चानन के सभी पूजा पंडालों में इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं। संवेदनशील इलाके में पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। दुर्गा मेला में किसी प्रकार की खलल न हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। बीडीओ श्रवण कुमार पांडेय, सीओ रवि प्रसाद पासवान चानन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार, बन्नु बगीचा थानाध्यक्ष संजीता कुमारी एवं किऊल थानाध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुमार सिंह के अलावा सशस्त्र पुलिस बल द्वारा मंदिर परिसर के साथ ही बाजार में लगातार गश्त किया जा रहा है। चानन के मननपुर रेलवे मैदान, बन्नु बगीचा, तिलकपुर, महेशलेटा, लाखोचक, शाहपुर आदि जगहों पर दुर्गा मेला का आयोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.