लखीसराय, अक्टूबर 17 -- सफाई कर्मियों की हड़ताल और मांगें Lakhisarai News: दुर्गा पूजा के बीच सफाई कर्मियों की हड़ताल, सड़कों पर फैलने लगी गंदगी - वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर केआरके मैदान में बैठे मजदूर - नगर परिषद ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन लखीसराय, एक प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के बीच लखीसराय नगर परिषद में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। संवेदक के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मियों ने वेतन वृद्धि सहित अन्य सुविधाओं और आवश्यक सामग्री की मांग को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर हड़ताल कर दी। काम छोड़कर सफाई कर्मी केआरके मैदान में जमा हो गए। इससे शहर की सड़कों और गलियों में गंदगी फैलने की आशंका बढ़ गई है। त्योहार के दौरान सफाई व्यवस्था बाधित होने से नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। सफाई...