Lakhisarai News: दुर्गा पूजा के दूसरे दिन जाम से कराहता रहा शहर, मुख्य सड़क से तंग गलियों तक परेशानी
लखीसराय, अक्टूबर 12 -- दुर्गा पूजा के दौरान लखीसराय में जाम से परेशानी Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन सोमवार को लखीसराय शहर में जाम की समस्या से लोग हलकान रहे। पचना रोड, पंजाबी मोहल्ला रोड सहित मुख्य सड़कों पर वाहनों और राहगीरों की भीड़ इस कदर बढ़ गई कि लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। जाम के कारण लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, जाम का असर केवल प्रमुख मार्गों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि तंग गलियों में भी बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग फंसे रहे। पूजा पंडालों और बाजारों की ओर लोगों की आवाजाही बढ़ने से सड़कों पर दबाव बना रहा। कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई, जिससे राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। त्योहार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.