लखीसराय, अक्टूबर 26 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए जिले में हरित पटाखों की बिक्री और भंडारण पर प्रशासन की सख्त निगरानी रहेगी। पटाखों की वैधता की जांच करने के साथ उनके परिवहन और भंडारण में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया गया। बैठक में डीएम ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के ...