Lakhisarai News: दीपावली को ले मिट्टी के दीये सहित अन्य सामान बनाने में जुटे कुम्हार
लखीसराय, अक्टूबर 27 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। दीपों को पर्व दीपावली जैसे -जैसे नजदीक आ रहे हैं, कुम्हार का चाक और तेजी से घूमने लगा है। कुम्हारों का पूरा परिवार मिलकर मिट्टी के दिए, खिलौने व मूर्ति समेत मिट्टी के अन्य समान बनाने में जुट गए हैं। कुम्हार परिवार पिछले कई दशक से मिट्टी के बर्तन मिट्टी की मूर्ति और अन्य चीज बनाकर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहे हैं। लेकिन जिस तरह से परिवेश बदल रहा है, उसका सीधा असर कुम्हारों की रोजी रोटी पर पड़ा है। जिले भर में दीवाली के अवसर पर मिट्टी के सामानों की अच्छी खासी बिक्री होती है। लेकिन आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी परंपरा को भूलते जा रहे हैं। इसका परिणाम है कि देश में पर्यावरण संकट के साथ ही कई तरह की समस्या उत्पन्न हो रही है। दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीये जलाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.