Lakhisarai News: दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर पुलिस का रोको-टोको अभियान
लखीसराय, नवम्बर 6 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर लखीसराय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार विगत रात्रि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष रोको-टोको अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई तथा वाहन चालकों से आवश्यक पूछताछ भी की गई।पुलिस का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के परिवहन और प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही पर रोक लगाना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : दीपावली, काली पूजा और छठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.